मतदाता सूची से वोट काटने पर बलराम यादव ने जताया कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

किशनगढ़बास। नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 निवासी दीपेंद्र चौधरी एवं उनके परिवार के सदस्यों के वोट मतदाता सूची से हटाए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस नेता बलराम यादव ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट उसका संवैधानिक अधिकार है, किसी की जागीर नहीं।

उन्होंने कहा कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से हटाए गए हैं तो यह गंभीर मामला है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार पुनः सूची में शामिल किए जाने चाहिए।

बलराम यादव ने प्रशासन से मतदाता सूची में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि चुनाव प्रक्रिया में किसी राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग होता है, तो कांग्रेस इसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी।

यादव ने कहा कि चुनाव जनता के मत से होता है और हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post