ग्राम रथों की संध्या चौपाल में ग्रामीणों ने सुना मुख्यमंत्री का संवाद

खैरथल-तिजारा, 16 मई। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य भर में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, वहीं खैरथल-तिजारा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भी ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम को देखा एवं सुना।

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ग्राम बड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री के संवाद को सुना तथा संध्या चौपाल में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार किशनगढ़बास क्षेत्र के शेखपुर गांव में भी संध्या चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं तिजारा विधानसभा क्षेत्र के मिलकपुर तुर्क गांव में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के संवाद को सुना। 

संध्या चौपाल के दौरान एलईडी रथों के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), तारबंदी योजना, फार्म पॉन्ड, पीएम आवास योजना ग्रामीण, स्प्रिंकलर योजना, जैविक खाद योजना, कृषक साथी योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा कुसुम योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी रोचक शैली में आमजन तक पहुंचाई।

बड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक, अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र यादव सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, बड़ी सरपंच, जनप्रतिनिधि गण, आमजन एवं मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post