शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापनसौंपा

मुण्डावर,अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान( विद्यालय शिक्षा )जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास ने बताया कि शिक्षा व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का समय-समय पर ध्यान आकर्षित किया गया  और  भाजपा सरकार के गठन के समय से ही संगठन ने नियमित संवाद और वार्ता कर शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का निराकरण का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की सरकार और उसके अधिकारियों कि  हठधर्मिता और उदासीनता के कारण सरकार के 2 वर्षों से भी अधिक के कार्यकाल पूर्ण होने पर भी शिक्षकों की ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं होने पर प्रदेश के लाखों शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है सरकार के इस रवैये के कारण शिक्षकों में भारी निराशा और क्षोभ व्याप्त है  अतः शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत मांगो पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण प्रदेश भर के सभी शिक्षकों में रोष व्याप्त है 

अतः संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष भूप सिंह चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के प्रथम चरण में उपखंड मुंडावर के शिक्षकों के द्वारा ज्ञापन तहसीलदार मुंडावर विवेक कटारिया को सौंपा गया जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्म अवकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखे जाने, सत्र 2026-27 के लिए जारी शिवरा कैलेंडर में संशोधन किए जाने , प्रधानाध्यापक अधिकृत अवकाश में कटौती नहीं किए जाने,तृतीय श्रेणी वेतन श्रंखला सहित सभी संवर्गों का स्थानांतरण किए जाने ,सभी प्रकार की लंबित पदोन्नतियां किए जाने, 2019 से अब तक   क्रमोन्नत समस्त विद्यालय में पदों का सृजन किए जाकर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदसृजित किए जाने, तथा जनगणना सहित समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखे जाने , आरजीएचएस व्यवस्था का सुचारू संचालन, प्रबोधक एवं तृतीय श्रेणी वेतन श्रंखला शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, संविदा शिक्षकों को नियमित्त करने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम  सौंपा गया इस अवसर पर एसबीओ प्रथम विनोद पाल यादव ब्लॉक मंत्री जगदीश यादव ,करण सिंह मीणा व्याख्याता, महेंद्र सांगवान, घनश्याम शर्मा, केशव दयाल प्रजापत ,अनिल कुमार, सतराज, प्रमोद कुमार, गजराज यादव ,सुरेश कुमार, रामफल यादव उपप्रधानाचार्य दीपक यादव उपप्रधानाचार्य, सोहन लाल यादव शारीरिक शिक्षक, संजय चौधरी प्रधानाचार्य ,मिंटू ,अनिल राजवाड़ा ,राजेश यादव , यशवीर ,जीतराम सेवानिवृतप्रधानाचार्य, प्रकाश चंद सेवानिवृप्रधानाचार्य, पवन कौशिक, धर्मेंद्र सैनी , वीरेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक,सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने