रसगन में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस बिजली पोल से टकराई, ट्रांसफार्मर बस पर गिरा


खैरथल-तिजारा जिले के रसगन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार MAXFORD स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई, जिसके बाद ट्रांसफार्मर बस के ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर से विद्युत करंट बस में प्रवाहित नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

दुर्घटना के दौरान बस में मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आरोप है  कि बस चालक ने करीब तीन दिन पहले ही स्कूल प्रबंधन को बस के ब्रेक खराब होने की सूचना दी थी, लेकिन इसके बावजूद बस को ठीक नहीं कराया गया। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही मानी जाएगी।

घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं
क्या बस चालक ने वास्तव में पहले सूचना दी थी?
क्या वाहन की फिटनेस और अन्य दस्तावेज वैध थे?
क्या चालक किसी नशे की हालत में वाहन चला रहा था?
क्या शिक्षा विभाग जिले के स्कूली वाहनों की नियमित जांच कर रहा है?

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिलेभर के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के वाहनों की विशेष जांच कराई जाए तथा जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे हैं या फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post