श्री कृष्ण गौ उपचार शाला शियाखोह में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं को किया प्रेरित

खैरथल-तिजारा क्षेत्र के शियाखोह स्थित श्री कृष्ण गौ उपचार शाला में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं गौसेवकों ने भाग लेकर रक्तदान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एवं एडवोकेट केशव सिरोहीवाल उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एवं फल देकर सम्मानित किया तथा युवाओं को रक्तदान महादान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि अनिल, मिंटू, सोनू, तेजसिंह, मोनू, लोकेश, राव दया, राहुल, रोशन, पवन, कृष्ण, मनोज, दिनेश, मनीष, रविंदर, दीपक, दुष्यंत, नवीन, मनीष सहित समस्त गौसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवा, गौसेवा एवं मानव सेवा के संदेश के साथ रक्तदान को जीवन बचाने वाला महादान बताया गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post