नीट पेपर लीक के विरोध में जयपुर कूच की तैयारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

खैरथल। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय खैरथल में जिला अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बृहस्पतिवार को जयपुर में होने वाले नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन एवं रैली को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर में भाजपा मुख्यालय का घेराव किया जाएगा तथा शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचकर युवाओं की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से साफ है कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भरोसा टूट रहा है और सरकार जवाब देने से बच रही है।

बैठक में कार्यकर्ताओं को रैली एवं प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय हडाऊ, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, रामचंद्र कॉमरेड, फतेह मोहम्मद, दौलत नगर, अभिषेक हेडाऊ, नारायण छंगाणी, मनोज बुराडिया, अर्जुन सिंह, सरदार सतनाम सिंह, परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने