Top News

आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण, साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश

खैरथल-तिजारा, 20 मई। नगर परिषद खैरथल आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई संख्या 672 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसोई में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई तथा भोजन व्यवस्था की सराहना की गई।

आयुक्त ने रसोई परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए रसोई संचालन में स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान भोजन वितरण व्यवस्था, रसोईघर की साफ-सफाई एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रसोई में प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि लाभार्थियों को बेहतर वातावरण में भोजन उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post