मजदूर विकास फाउंडेशन के सह-संस्थापक रामकिशोर ठेकेदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं

खैरथल। मजदूर विकास फाउंडेशन के सह-संस्थापक रामकिशोर ठेकेदार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ताराचन्द खोयड़ावाल ने कहा कि रामकिशोर ठेकेदार उनके लिए पिता स्वरूप हैं, जिन्होंने जीवन के हर संघर्ष और हर समस्या में सदैव ढाल बनकर साथ दिया तथा अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बड़े भाई का स्नेह, सहयोग और त्याग उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने ईश्वर से रामकिशोर ठेकेदार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post