प्रथम दिवस पर प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन, 78% रही उपस्थिती

खैरथल-तिजारा, 9 मई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें एवं अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन प्रथम दिवस पर जिले के 10 केंद्र पर किया गया जिसमें 2718 विद्यार्थियों में से 2120 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार परीक्षा में कुल 78% उपस्थिति रही। परीक्षा में कुल 598 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार( द्वितीय दिवस) को 24 केंद्रों पर 7008 विद्यार्थी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 देंगे।

उन्होंने परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को पेपर और ओएमआर शीट की सुरक्षा एवं गोपनीयता, कानून व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post