राजीव गांधी चिकित्सालय अलवर में पार्किंग शुल्क को लेकर उठे सवाल, बिना हेलमेट भी वसूले जा रहे ₹20

अलवर,स्थित राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में पार्किंग शुल्क को लेकर मरीजों और आमजन में नाराजगी देखने को मिल रही है। अस्पताल परिसर में दोपहिया वाहन पार्किंग की रसीद पर “15 + 5 = 20 हेलमेट” अंकित किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ₹15 पार्किंग शुल्क और ₹5 हेलमेट चार्ज के रूप में लिए जा रहे हैं।

लेकिन अस्पताल आने वाले लोगों का आरोप है कि बिना हेलमेट रखने वाले वाहन चालकों से भी सीधे ₹20 वसूले जा रहे हैं। इससे लोगों ने पार्किंग ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

मरीजों और परिजनों का कहना है कि यदि हेलमेट सुविधा नहीं ली जा रही है तो अतिरिक्त ₹5 लेना अनुचित है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से पार्किंग शुल्क की स्पष्ट दर सूची सार्वजनिक करने और नियमों के अनुसार ही शुल्क वसूलने की मांग की है।

रसीद में 24 घंटे पार्किंग सुविधा का उल्लेख है तथा हेलमेट सुरक्षित रखने की बात भी लिखी गई है। वहीं नागरिकों का कहना है कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थान पर पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि मरीजों और आमजन से अनावश्यक राशि वसूली न हो।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post