1711 पदों में सिर्फ 49 चयनित: अलवर की अनुप्रिया ने HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती में बढ़ाया राजस्थान का मान

मुण्डावर, हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित बहुचर्चित पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2019 का अंतिम परिणाम वर्ष 2026 में जारी कर दिया गया। पूरे भारत से अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन की गई इस भर्ती में कुल 1711 पद थे, लेकिन कठिन परीक्षा स्तर और न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता के कारण केवल 49 अभ्यर्थी ही अंतिम रूप से चयनित हो सके।

इन चयनित अभ्यर्थियों में राजस्थान से एकमात्र नाम अनुप्रिया पत्नी धर्मवीर का शामिल रहा, जो गाँव नंगली ओझा, मुंडावर, जिला अलवर की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

अनुप्रिया इससे पहले Sanoli Government Senior Secondary School में कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर कार्यरत थीं। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2023 में चयनित होने के बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में अपनी सेवाएं जॉइन की थीं। राजस्थान शिक्षा विभाग में अपनी ड्यूटी निभाते हुए ही उन्होंने HPSC PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा की तैयारी जारी रखी और आखिरकार सफलता हासिल की।

अब अनुप्रिया ने 11 मई 2026 को Government Model Sanskriti School Nangal Teju में पीजीटी कंप्यूटर साइंस पद पर जॉइनिंग देकर नया मुकाम हासिल किया है।

जॉइनिंग के दौरान नांगल तेजू के सरपंच, गाँव के गणमान्य लोग, विद्यालय स्टाफ तथा सानौली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने अनुप्रिया का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सानौली विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि,

“यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे स्कूल की एक मेहनती शिक्षिका ने इतनी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी सफलताओं की कामना करते हैं।”

अपनी सफलता पर अनुप्रिया ने बताया कि यह परीक्षा बिल्कुल आसान नहीं थी। परीक्षा में सब्जेक्टिव प्रश्नपत्र का स्तर रिसर्च स्कॉलर स्तर का था, जिसके कारण अधिकांश अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम अंक भी प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि कठिन ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।

भर्ती प्रक्रिया में HTET क्वालिफाई करने के बाद ऑब्जेक्टिव परीक्षा, सब्जेक्टिव परीक्षा और इंटरव्यू शामिल थे। सब्जेक्टिव परीक्षा में 15 वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए थे, जिनका स्तर बेहद कठिन माना गया।

अनुप्रिया की यह उपलब्धि आज क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने