इसी क्रम में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई को राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम: 11 मई को सोमनाथ, गुजरात में माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिखर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों में ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग तथा कला, साहित्य, संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुँचने के लिए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को गरिमामय एवं सफल रूप से आयोजित करने हेतु ज़िला प्रशासन के सहयोग से तैयारी कर रहे है।
कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्रीमती अनुराधा गोगिया, उप शासन सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से व्यापक स्तर पर किया जाएगा।
जिलेवार आयोजन स्थल:
देवस्थान आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि देवस्थान विभाग की ओर से दिनांक 08 मई, 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित कर जिलेवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
11 मई को खैरथल-तिजारा में श्री शीतलदास जी महाराज आश्रम रैणागिरी मुंडावर में विशेष कार्यक्रम होंगे।
आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 11 मई को निकटतम शिवालय में सहभागी बनकर इस ऐतिहासिक पर्व के साक्षी बनें।
