कोटा मेडिकल कॉलेज में मौतों के बाद बड़ा एक्शन, 24 प्रकार की दवाइयों पर रोक

जयपुर/कोटा। कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए 24 प्रकार की दवाइयों के उपयोग पर रोक लगा दी है। इन दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक पूरे राजस्थान के सभी सरकारी अस्पतालों में इन दवाओं के इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिन दवाइयों पर रोक लगाई गई है उनमें ग्लूकोस सहित कई जरूरी दवाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को संबंधित दवाओं का स्टॉक अलग रखने और वैकल्पिक दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच जारी है। प्रारंभिक आशंका दवाओं की गुणवत्ता या सप्लाई में गड़बड़ी को लेकर जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post