बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को जिला स्तर पर किया जाएगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

खैरथल-तिजारा, 13 अप्रेल। राज्य सरकार द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में प्रातः 11:00 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिवालय सभागार खैरथल-तिजारा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़कर किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर हम सभी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर है।

समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने बताया कि इसी कड़ी में भवानी निकेतन परिसर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। जिले के दो नवीन छात्रावासों का शिलान्यास भी किया जाएगा। 

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post