जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने स्कूल में पहुंचकर परखा विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर

खैरथल-तिजारा, 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर ने बुधवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षा छठी के विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक क्षमता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ने-लिखने की दक्षता, उच्चारण एवं समझने की क्षमता को बारीकी से परखा। उन्होंने कुछ विद्यार्थियों से गणित के प्रश्न पूछकर उनकी विषय समझ का भी परीक्षण किया। इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालय में चल रही शिक्षा की गुणवत्ता का वास्तविक स्तर कि जांच की।

कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की बुनियादी शिक्षा—विशेष रूप से पढ़ने, लिखने और गणना कौशल—पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर मजबूत नींव ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। जिला कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। विद्यालय प्राचार्य ने कलेक्टर को भरोसा दिलाया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post