मुंडावर महाविद्यालय में आत्मरक्षा शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुण्डावर, राजकीय महाविद्यालय मुंडावर के लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती आशा यादव ने छात्राओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।

उन्होंने छात्राओं को निजी स्वच्छता बनाए रखने, ऋतु परिवर्तन के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय, तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किशोरावस्था में संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रो. पवन कुमार यादव, प्रो. सत्यवीर यादव, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नूरजमा खां, श्री दिनेश भूटानी, श्रीमती सीमा एवं राहुल उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने