रसगन में खेत में भीषण आग, 2 बीघा फसल जलकर राख

संवाददाता: देवेराज मीणा, मुण्डावर, खैरथल जिले के समीपवर्ती गांव रसगन की ढाणी में एक खेत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान रामावतार पुत्र हुक्मीराम जाटव के खेत में अचानक आग भड़क उठी। पास के खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।

मामले की जानकारी देते हुए सरपंच देवेन्द्र यादव ने बताया कि इस आगजनी की घटना में करीब 2 बीघा में खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन में स्पार्किंग होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड टीम के राहुल शर्मा, दुलीचंद गुर्जर और जितेंद्र बबलू ने बताया कि समय पर सूचना मिलने के कारण आग को फैलने से रोका जा सका।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post