बीड़ा भिवाड़ी में जिला कलेक्टर की बैठक, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

खैरथल-तिजारा, 9 अप्रैल। भिवाड़ी स्थित बीड़ा कार्यालय में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने 45 मीटर रोड  से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा कर कार्य को गति देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने बीड़ा की इंजीनियरिंग शाखा से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं जैसे स्टेडियम निर्माण, भिवाड़ी मोड़ सौंदर्यकरण, फूड कोर्ट एवं अन्य विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा कपिल यादव सहित बीड़ा कि सभी शाखों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने