खैरथल-तिजारा, 3 अप्रैल। जिला कलेक्टर ने एसटीपी का निरीक्षण कर परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 34 एमएलडी एसटीपी एवं जिला अस्पताल भिवाड़ी का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं डॉक्टर के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने जनरल वार्ड, टीबी वार्ड एंव रामाश्रय वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर द्वारा आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को हीट स्ट्रोक से बचाव व त्वरित उपचार हेतु आवश्यक इंतजाम करने निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की लू प्रभावित मरीजों के लिए कूलिंग वार्ड सुनिश्चित किया जाए तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पताल में ओआरएस, ग्लूकोज एवं आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। आमजन को लू से बचाव हेतु नियमित प्रचार-प्रसार, पोस्टर, बैनर और सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की इमरजेंसी वार्ड को पूर्ण रूप से सतर्क एवं स्टाफ को प्रशिक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने एसटीपी का निरीक्षण कर परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
एसटीपी परियोजना स्थल का जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान में एसटीपी का सिविल निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य परियोजना को शीघ्र पूर्ण कर संचालन में लाना है, ताकि शहर की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ हो और नागरिकों को राहत मिले। अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा के माध्यम से कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल जल भराव की समस्या के समाधान में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता सुधार और सतत विकास के लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करेगी। परियोजना पूर्ण होने के उपरांत भिवाड़ी शहर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित सीवरेज प्रबंधन प्रणाली स्थापित होगी, जिससे आमजन को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने नगर परिषद भिवाड़ी कार्यालय में जाकर विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं की समीक्षा। उन्होंने नगर परिषद भिवाड़ी को स्वच्छता रैंकिंग में सुधार करने हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर, कार्य करने के निर्देश दिए।
आईएस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, नगर परिषद आयुक्त भिवाड़ी मुकेश कुमार, जिला अस्पताल पीएमओ सागर अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags
खैरथल-तिजारा