खैरथल: 4 को भीम जागरण, 5 अप्रैल को बाबा साहब की भव्य मूर्ति का ऐतिहासिक अनावरण – श्यामाका बनेगा सामाजिक चेतना का केंद्र

खैरथल
क्षेत्र के श्यामाका गांव में सामाजिक एकता और जागरूकता का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। 4 अप्रैल 2026 को भव्य भीम जागरण का आयोजन किया जाएगा, वहीं 5 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की विशाल एवं भव्य मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।

4 अप्रैल: भीम जागरण, 5 अप्रैल: मूर्ति अनावरण समारोह
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि:

  • प्रेमचन्द बैरवा – उप मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार
  • टीकाराम जूली – नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा
  • दीपचन्द खैरिया – विधायक
  • रामहेत सिंह यादव – पूर्व विधायक
  • जया सिंह-- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा 
  • बीपी सुमन – प्रधान
  • मनीष जाटव – एसडीएम
  • रामबाबू जाटव – पूर्व अध्यक्ष
  • राजेंद्र रसगोन – अध्यक्ष

समाज को संदेश:

यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि बाबा साहब के विचारों—शिक्षा, समानता और अधिकार—को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।
यह पूरा कार्यक्रम शाखा श्री जाटव समाज संस्थान श्यामाका एवं ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।
भीम जागरण के दौरान बाबा साहब के विचारों, संविधान और सामाजिक समानता पर आधारित भजन, कीर्तन एवं जागरण प्रस्तुत किए जाएंगे। यह कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता और समाज में एकता का संदेश देगा।
5 अप्रैल को बाबा साहब की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।
आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post