मजदूर विकास फाउंडेशन का बड़ा ऐलान: 26वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आजीवन सदस्यों को ₹5 लाख बीमा कवर की घोषणा


मुण्डावर
मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल एवं सह-संस्थापक सविता देवी ने अपने वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर होटल राजविलास, मुण्डावर में आयोजित समारोह में एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए सभी आजीवन सदस्यों के लिए ₹5 लाख तक का बीमा कवर प्रदान करने का ऐलान किया।

इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में परिवारजनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। वर्षगांठ के इस खास मौके को समाज सेवा के नए संकल्प के रूप में बदलते हुए फाउंडेशन ने “प्रगति कार्ड” से जुड़े सभी आजीवन सदस्यों को यह महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच देने की घोषणा की।

संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल ने बताया कि यह बीमा योजना मजदूरों और उनके परिवारों के लिए किसी भी आकस्मिक हादसे की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अक्सर मजदूर वर्ग को दुर्घटना या आपदा के समय आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उनके परिवारों को सुरक्षा और सहारा देने का कार्य करेगी। इस बीमा को शीघ्र ही लागू किए जाने की बात भी कही गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे मजदूर हित में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए फाउंडेशन के इस निर्णय की सराहना की। यह पहल न केवल सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि मजदूरों के बीच विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाएगी।

प्रगति न्यूज़ की ओर से ताराचन्द खोयड़ावाल एवं सविता देवी को 26वीं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं इस जनहितकारी पहल के लिए शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने