बासनी में धूमधाम से मनाई विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती

मुंडावर उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम बासनी में धूमधाम से मनाई विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती।इस अवसर पर गांव बासनी व बाबा साहब डॉ.  भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी बासनी के द्वारा का कक्षा 10वी, व 12 वी क्लास में 70 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी व राजकीय सेवा में चयनित हुए बच्चे,या फिर जेई मेंस,आई आई टी, नीट आदि में सलेक्ट हुए प्रतिभावी बच्चों को माल्या अर्पण कर उपहार स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोनू, व बलवान टैंट हाउस जाट भगोला के द्वारा निःशुल्क टैंट लगाकर अपनी सेवा में भागीदारी प्रदान की जिनको माल्या अर्पण कर साफा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता व मुख्य अतिथि सरपंच अप्पेराम  गुर्जर बासनी के द्वारा की गई। व मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र सिंह सरपंच शीलगांव, विजय पंचायत समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि धर्मवीर गुर्जर पूर्व सरपंच प्रत्याशी, सुबेसिंह सिंह पूर्व सरपंच प्रत्याशी, वार्ड पंच चंद्रलाल मेहरा, मास्टर लल्लूराम, बलबीर, धन्नासिंह, श्योराम, नरेन्द्र मेहरा, सूरजभान एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति मास्टर आजाद सिंह व उनकी पार्टी के द्वारा एक से बढ़कर एक बाबा साहब के जीवनी पर भजन के माध्यम से गाकर लोगों को अपनी मधुर आवाज में सुनाकर सभी का दिल जीता इस अवसर पर मंच संचालन नवीन कुमार व सत्येन्द्र मेहरा के द्वारा किया गया l

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post