खैरथल में दलित युवकों के साथ मारपीट का आरोप: पुलिस पर गंभीर सवाल, मोबाइल भी तोड़े


🚨 खैरथल से बड़ी खबर 🚨

खैरथल-तिजारा  क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दांतला गांव के चार युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि खैरथल थाना पुलिस ने युवकों को थाने में ले जाकर उनके साथ मारपीट की और उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए।

मिली जानकारी के अनुसार, जिन युवकों को सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, उन्हीं के साथ कथित रूप से पुलिस द्वारा ज्यादती की गई। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा तानाशाही रवैया बेहद निंदनीय है और आमजन में भय का वातावरण पैदा करता है।

पीड़ित युवकों ने इस मामले की शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया से की है और निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस मामले में क्षेत्रीय सरपंच और पार्षद ने भी आरोप लगाया है कि थाना खैरथल पुलिस कर्मी पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

अब देखना यह होगा कि खैरथल-तिजारा पुलिस अधीक्षक इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

📌 प्रगति न्यूज़ के लिए लगातार अपडेट जारी रहेंगे…

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post