खैरथल में साइबर अपराध पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

खैरथल-तिजारा, 31 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल-तिजारा के अध्यक्ष (जिला न्यायाधीश) श्री शैलेन्द्र व्यास के आदेशानुसार तथा माननीय सचिव श्री रनवीर सिंह के निर्देशन में आज अम्बेडकर भवन खैरथल में साइबर अपराध विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पीएलवी ऊबनराम द्वारा उपस्थित 20-25 लाभार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध इंटरनेट, कंप्यूटर एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए किया जाता है, जिसमें डेटा चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी और निजी जानकारी का दुरुपयोग शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध के प्रमुख प्रकारों जैसे फिशिंग, हैकिंग, मैलवेयर, वित्तीय धोखाधड़ी, पहचान की चोरी तथा रैनसमवेयर के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही बचाव के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया, जिसमें मजबूत पासवर्ड का उपयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), संदिग्ध लिंक से सावधानी, नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना शामिल है।

शिविर में यह भी बताया गया कि साइबर अपराध से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराध के प्रति सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने