ब्राह्मण समाज ने किया थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा का सम्मान

मुण्डावर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यशैली एवं बेहतर पुलिस ड्यूटी को लेकर थाना अधिकारी मोहरसिंह मीणा का ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विरेन्द्र पंडित के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने थाना अधिकारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके निष्पक्ष एवं जिम्मेदार कार्यों से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विरेन्द्र पंडित ने कहा कि मोहरसिंह मीणा ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाई है। इसी के चलते समाज की ओर से उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने साफा एवं माला पहनाकर थाना अधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच सत्यनारायण शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, रामबाबू शर्मा, ईश्वर गौतम, कोनी शर्मा, पवन शर्मा, नीरज शर्मा, मिठ्ठन लाल शर्मा, एडवोकेट सम्मभु दयाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करते हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post