खैरथल नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

खैरथल नगर परिषद में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों को शीघ्र मानने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि हड़ताल के चलते खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। शहर के मुख्य मंदिरों, मस्जिदों एवं गुरुद्वारों के आसपास भी गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रमुख नालों और नालियों में कचरा जमा होने से बरसात के मौसम में जलभराव और लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने का खतरा भी बढ़ गया है।

नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उचित मानदेय, निश्चित अवकाश तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने सभी अस्थायी सफाई कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कराने और शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की मांग की।

इस मौके पर जाटव समाज के संरक्षक रामचन्द्र कामरेड, पार्षद राजेंद्र चौधरी, नारायण छगांणी, मनोज बुराहडीया, राहुल रसगोन, अभिषेक हैडाऊ, मुशर्रफ खान, कालू हैडाऊ, दीपक चौधरी, वासु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित 

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post