नीट पेपर लीक मामले को लेकर खैरथल में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका
byTara Chand Khoydawal
0
खैरथल। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम यादव ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका तथा शहर में शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने “भाजपा सरकार हाय-हाय”, “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं कठिन मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में विफल साबित हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, विधिप्रकोष्ठ किसान महापंचायत अध्यक्ष एडवोकेट रामोतार चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना तिजारा उप प्रधान दयाराम गुर्जर एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी और जिला सचिव उस्मान खान फतेह मोहम्मद व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अग्रवाल रामचंद्र कॉमरेड पार्षद मनोज पार्षद राहुल रसगोन दौलत नागर पूर्व सरपंच अजय चौधरी, संदीप अग्रवाल रूपेश एमपीएस सतीश यादव जसवंत यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीश खान मेहरद्दीन खान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत शौकत खान वनीष लंबरदार पार्षद अर्जुन ठाकुर हनुमान गुर्जर शौकीन खान ओमवीर रहीसा वसीम खान संजय गुर्जर रण सिंह नेहरा अंकित चौधरी जेपी सेन हर्षवर्धन खैरिया सुल्तान यादव पार्षद नाथ हुसैनी आसिफ खोरी अभिषेक हेडाऊ परवेज आलम हातिम सिवाना नारायण छंगाणी शकील बाघोर निक्की प्रजापत अब्बास मिस्त्री शौकत खान डेविड मर्दाने सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।