खैरथल बाईपास पर किसान चेंबर कार्यालय का हुआ शुभारंभ

खैरथल। आज खैरथल बाईपास पर किसान चेंबर के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दीप चंद खैरिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कार्यालय की शुरुआत करते हुए कहा कि किसान चेंबर के खुलने से क्षेत्र के किसानों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यालय में किसानों को विधिक सलाह (लीगल एडवाइज) के साथ-साथ केसीसी (KCC) से संबंधित सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

इस मौके पर अधिवक्ता अखिलेश कौशिक, अधिवक्ता रामोतार चौधरी, दीपक चौधरी, गिरीश डाटा, शिव चरण गुप्ता, रविकांत जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post