कक्षा 10 में निकिता ने हासिल किए 90.50% अंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

खैरथल-तिजारा क्षेत्र के पतलिया गांव की प्रतिभाशाली छात्रा निकिता पुत्री श्री धर्मवीर सिंह ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।

निकिता के पिता श्री धर्मवीर सिंह एक साधारण व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण मेहनत से करते हैं, वहीं उनकी माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद निकिता ने अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि निकिता, मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, समाज और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है तथा सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

निकिता की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post