शहीद दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 107 यूनिट रक्त संग्रह

किशनगढ़बास। के अवसर पर , व के बलिदान को नमन करते हुए किशनगढ़ पी.जी. कॉलेज में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर कॉलेज के चेयरमैन उमेशकांत वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विधानसभा किशनगढ़बास की युवा शक्ति का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 107 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

समाजसेवी एडवोकेट कमल सिंह ने बताया कि शहीदों के बलिदान दिवस पर आयोजित यह शिविर युवाओं को समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जरूरतमंदों को जीवन देने का कार्य करता है।

आयोजकों के अनुसार, इस शिविर के माध्यम से शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में नरेश वशिष्ठ, संजय गोयल, वीरेंद्र चौधरी, हेमंत सचदेवा, रामजीलाल, परम चावड़ा, हेमंत यादव, कश्मीर गुर्जर, सतवीर यादव, वैभव गोयल, बिजेंद्र खेरिया, रोहिताश, देवेंद्र यादव, रविन्द्र, महेश वशिष्ठ, अमरजीत सिंह, अमित चौधरी, अशोक तिलक, प्रदीप सैंगव्या, राजेश मेघवाल, कपिल चौहान, शिव मेघवाल, रिंकू सिंह, महेश पंडित सहित सैकड़ों युवाओं की भागीदारी रही।

यह आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने