सोडावास में अन्नपूर्णा रसोई संचालित करने की उठी मांग

सोडावास में अन्नपूर्णा रसोई संचालित करने की उठी मांग
सोडावास | संदीप यादव, सोडावास कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में अन्नपूर्णा रसोई नहीं होने से ग्रामीणों ने इसे लेकर जोर-शोर से मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा रसोई के अभाव में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को दो वक्त का भोजन मिलना मुश्किल हो रहा है।

महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल सोडावास के सचिव विजेंद्र चौधरी ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई योजना से गरीब, दिहाड़ी मजदूर और जरूरतमंद लोगों को कम दाम में भोजन उपलब्ध हो सकता है, लेकिन सोडावास एवं आसपास के क्षेत्र में यह सुविधा नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गरीबों के लिए वरदान है अन्नपूर्णा रसोई

राज्य सरकार की अन्नपूर्णा रसोई योजना गरीबों के लिए एक वरदान साबित हुई है, जहां मात्र ₹8 में भरपेट एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन सोडावास क्षेत्र में अन्नपूर्णा रसोई नहीं होने के कारण दिहाड़ी मजदूरों एवं बाहर से आने वाले जरूरतमंद लोगों को समय पर दो वक्त का भोजन नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में जरूरतमंद लोगों को महंगे दामों पर बाहर भोजन खरीदना पड़ रहा है या फिर कई बार भूखे रहना पड़ता है। ऐसे में सोडावास कस्बे में अन्नपूर्णा रसोई की सख्त आवश्यकता महसूस की जा रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सोडावास कस्बे में शीघ्र अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू की जाए, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने