मुंडावर के रैणागिरी धाम में 155वें वार्षिकोत्सव पर लख्खी मेले का भव्य शुभारंभ, डॉ. अंजलि यादव रहीं विशेष आकर्षण

मुंडावर, विधानसभा क्षेत्र मुंडावर स्थित पावन श्री शीतल दास जी आश्रम, रैणागिरी धाम में आयोजित 155वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य दो दिवसीय लख्खी मेले का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, आस्था और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज के दिव्य सानिध्य में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव  की सुपुत्री प्रज्ञा यादव  के साथ डॉ. अंजलि यादव ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में संत-महात्माओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंजलि यादव की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता को उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने सराहा। उन्होंने रैणागिरी धाम की आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मेले के प्रथम दिवस पर पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से रैणागिरी धाम आज आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक परंपरा और जनआस्था का सजीव केंद्र बन गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post