मुंडावर अस्पताल के पास रोड़ी से भरा ओवरलोड ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

मुंडावर अस्पताल के पास रोड़ी से भरा ओवरलोड ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
देवराज मीणा ,मुण्डावर  ग्रामीणों ने केबिन में फंसे चालक को सकुशल निकाला बाहर  मुंडावर कस्बे में हरसौली मोड़ स्थित अस्पताल के पास शनिवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बहरोड़ से भिवाड़ी की ओर जा रहा रोड़ी से भरा 22 चक्का ओवरलोड ट्रेलर तेज गति के कारण असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर रोड़ी फैल गई और ट्रेलर में भरा डीजल भी सड़क पर बह गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं दुकानदार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत रही कि अस्पताल मोड़ से होकर अलवर जाने वाली रोडवेज बस करीब पांच मिनट की देरी से वहां पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

इसके अलावा सड़क किनारे लगा बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त होने से बच गया। यदि डीजल में आग लग जाती तो आसपास के क्षेत्र में भीषण दुर्घटना हो सकती थी।

ग्रामीणों ने बताया कि बहरोड़ की ओर से प्रतिदिन कई ओवरलोड ट्रेलर टोल बचाने के लिए मुंडावर-हरसौली-कोटकासिम-खुशखेड़ा होते हुए भिवाड़ी की ओर निकलते हैं। इन ओवरलोड वाहनों पर न तो परिवहन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन ओवरलोड ट्रेलरों की आवाजाही से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन से इन ओवरलोड ट्रेलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने