सोरखां कलां में 30 वर्षों से SC को सरपंच पद पर आरक्षण नहीं, संजय दत्त की अगुवाई में ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोरखां कलां में 30 वर्षों से SC को सरपंच पद पर आरक्षण नहीं, संजय दत्त की अगुवाई में ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
खैरथल–तिजारा। 
ग्राम पंचायत सोरखां कलां/सुरखा में विगत लगभग 30 वर्षों से अनुसूचित जाति वर्ग को सरपंच पद पर आरक्षण नहीं दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोरखां कलां–सुरखा निवासी संजय दत्त की अगुवाई में आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर, खैरथल–तिजारा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पंचायत स्तर पर लंबे समय से अनुसूचित जाति समुदाय को सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया है, जो कि भारत के संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार और पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण संबंधी प्रावधानों के विपरीत है।
ग्रामीणों ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 एवं 243-D का हवाला देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, लेकिन ग्राम पंचायत सोरखां कलां में आरक्षण रोटेशन का पालन नहीं किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ग्राम पंचायत सोरखां कलां में अब तक हुए सरपंच पद के आरक्षण रोटेशन की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा आगामी पंचायत चुनावों में सरपंच पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाए। साथ ही भविष्य में आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमसम्मत बनाने की भी मांग रखी गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते इस गंभीर विषय पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे इसे राज्य स्तर तक उठाने को विवश होंगे। प्रशासन से शीघ्र न्यायोचित निर्णय की अपेक्षा जताई गई है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post