मुंडावर के नए थानाधिकारी मोहर सिंह ने संभाला पदभार, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता

मुंडावर के नए थानाधिकारी मोहर सिंह ने संभाला पदभार, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता
मुंडावर थाना परिसर में नए थानाधिकारी मोहर सिंह ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से बेहतर तालमेल बनाकर पुलिसिंग को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

नए थानाधिकारी ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास कायम करना बेहद जरूरी है, इसके लिए वे हर वर्ग के लोगों से संवाद बढ़ाएंगे और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व थानाधिकारी रामनिवास मीणा का डीएसपी पद पर पदोन्नति होने के बाद स्थानांतरण किया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रशंसा की।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post