बेटी को घोड़ी पर बिठाकर निकाली बिंदोरी, समाज को दिया समानता का संदेश

खैरथल तिजारा, मुंडावर क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम शहजादपुर में सामाजिक सोच को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। बलजेन्द्र पुत्र चंदगी राम हवलदार ने अपनी सुपुत्री सपना चौधरी की शादी से पूर्व बिंदोरी घोड़ी पर बैठाकर, डीजे की धुनों के साथ निकाली।

गौरतलब है कि आज भी ग्रामीण समाज में बेटियों को घोड़ी पर बिठाकर बिंदोरी या अन्य वैवाहिक आयोजनों में शामिल करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में इस परंपरागत अंधविश्वास को तोड़ते हुए बलजेन्द्र हवलदार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और बेटियों को समान अधिकार देने की मुहिम को सशक्त संदेश दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बेटियों की स्थिति को मजबूत करना, लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना और लड़का-लड़की के बीच लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करना रहा।

इस अवसर पर बलजीत चौधरी, सुनेश देवी, सुषमा देवी, मुनेश देवी, खामोश देवी, नरेश कुमार सहित शहजादपुर ग्राम के बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने