आर.आर. मेमोरियल स्कूल झंझारपुर में 8 फरवरी को प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतियोगिता

आर.आर. मेमोरियल स्कूल झंझारपुर में 8 फरवरी को प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतियोगिता
सोडावास | संदीप यादव, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर.आर. मेमोरियल स्कूल, झंझारपुर (आनंद बाग के पास) में 8 फरवरी (रविवार) को विद्यार्थियों के लिए प्रतिभावान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता शाला परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

यह प्रतियोगिता एल.के.जी. से लेकर नवमी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रखी गई है, जिसमें भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क होगा। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता सोडावास क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में से एक होगी।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शाला की ओर से कुल 31 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

शाला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post