दहेज-मुक्त विवाह की मिसाल: एक रुपये के नेग में तय हुई शादी, समाज को मिला सकारात्मक संदेश

जाट बहरोड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष भीम राज यादव (निवासी करनीकोट) की सुपुत्री कशिश का विवाह नया गांव, नीमराना निवासी नरेंद्र कुमार से तय हुआ है। यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसे पूरी तरह दहेज-मुक्त रखते हुए एक अनोखी पहल की गई है।

वर पक्ष द्वारा लगन और टीका में मात्र एक रुपये का नेग स्वीकार किया गया, जिससे यह रिश्ता समाज में एक सकारात्मक उदाहरण बन गया है।
वर नरेंद्र कुमार पेशे से एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

नरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर समाज और युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि

“शादी रिश्तों का बंधन है, लेन-देन का सौदा नहीं। दहेज-मुक्त विवाह ही सशक्त और सभ्य समाज की पहचान है।”

यह विवाह समारोह 10 फरवरी 2026 को सम्पन्न होगा। एक रुपये के नेग में तय हुई यह शादी समाज में बढ़ती दहेज प्रथा पर एक मजबूत प्रहार मानी जा रही है और युवाओं को नई दिशा देने वाली पहल के रूप में देखी जा रही है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने