जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
खैरथल-तिजारा, 20 फरवरी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जिला खैरथल-तिजारा में विशेष योग्यजनों की सामाजिक सहभागिता एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केन्द्र, खैरथल-तिजारा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में किया गया।

इस दिव्यांग गतिविधि महोत्सव में जिले के इच्छुक दिव्यांगजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज, लूडो, कैरम, चैस तथा संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर रमेश दहमीवाल, समाज कल्याण अधिकारी,  हरवीर सिंह (शारीरिक शिक्षक),  संजय कुमार सुथार, गिरीराज यादव, दिनेश दहिया, तथा समाज कल्याण विभाग से नीरज भड़ाना, अंकित महावर,  सौरभ सिंह एवं नवीन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं उनके आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post