खैरथल में जिला मुख्यालय को लेकर 203वें दिन तिरंगा रैली, आंदोलन जारी

खैरथल-तिजारा। खैरथल-तिजारा में जिला मुख्यालय को लेकर चल रहा संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। जिला मुख्यालय संघर्ष समिति ने आज आंदोलन के 203वें दिन कृषि उपज मंडी धरना स्थल से भव्य तिरंगा रैली निकाली।

रैली कृषि उपज मंडी से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय, हनुमान चौक, मातोर रोड बाइपास से होते हुए पुनः धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान आमजन, हरसोली परगना, जिन्दोली परगना के ग्रामीण, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रैली में शामिल लोगों का एक ही नारा गूंजता रहा—
“जिला मुख्यालय खैरथल ही रहे” और “जिले का नाम खैरथल-तिजारा ही रहेगा।”

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन किसी भी रूप में रुकने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला मुख्यालय को लेकर क्षेत्र की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और वे किसी भी परिस्थिति में अपने हक से पीछे नहीं हटेंगे।

आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर समिति जल्द ही आगे की रूपरेखा घोषित करेगी।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post