NSUI राजस्थान में नई नियुक्ति, राजकुमार वर्मा बने प्रदेश महासचिव

एनएसयूआई राजस्थान में नई नियुक्ति, राजकुमार वर्मा बने प्रदेश महासचिव
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) राजस्थान प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। एनएसयूआई शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार श्री राजकुमार वर्मा को एनएसयूआई राजस्थान प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ द्वारा जारी किया गया।

नियुक्ति के पश्चात राजकुमार वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सदैव छात्र हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और छात्र आंदोलन को मजबूती देने के लिए तत्पर रहेंगे।

एनएसयूआई राजस्थान में नई नियुक्ति, राजकुमार वर्मा बने प्रदेश महासचिव

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन छात्र हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने