मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना खैरथल-तिजारा

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक धरना खैरथल-तिजारा
खैरथल-तिजारा, जिला खैरथल-तिजारा में आज खैरथल कलेक्टर कार्यालय के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों के विरोध में सांकेतिक धरना दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा किया गया यह संशोधन मनरेगा योजना को कमजोर कर अंततः समाप्त करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मनरेगा से ग्रामीण भारत की आत्मा जुड़ी हुई है और यह योजना मजदूरों व किसानों के लिए जीवनरेखा के समान है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर और किसान के रोजगार पर कुठाराघात कर रही है। यदि सरकार को कोई नई योजना बनानी है तो वह बनाए, लेकिन जनहित की सफल योजनाओं को कमजोर करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल नाम बदलने को ही विकास मानती है।

धरने के दौरान यह भी कहा गया कि कांग्रेस इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, कांग्रेस पार्टी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post