राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला स्तरीय उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
खैरथल-तिजारा, 24 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने की।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने अपने संबोधन में उपस्थित व्यापारीगण, समाजसेवी, किसान एवं विद्यार्थियों को बदलती परिस्थितियों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग रहने और अपने अधिकारों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही स्वस्थ बाजार व्यवस्था की आधारशिला है।

कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी, राशन डीलर एसोसिएशन कोटकासिम के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सिंह चौहान, मुंडावर ब्लॉक अध्यक्ष अतर सिंह, शिक्षाविद् गुरुदत्त शर्मा, दुली चन्द, गोकुल राम, कविता कुमारी, प्रियंका मातोरिया एवं मनीष वर्मा एचपी गैस एवं इंडेन गैस कंपनियों के संचालक, पेट्रोल पंप एसोसिएशन तथा व्यापार संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हरवीर सिंह राणा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post