नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड ठगी प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

खैरथल-तिजारा जिले के मातौर स्थित नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड में हुए बहुचर्चित ठगी प्रकरण में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और संगठित अपराध व बड़े वित्तीय फ्रॉड में वांछित था।

यह कार्रवाई खैरथल-तिजारा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने मामले में आरोपी नरेश उर्फ नरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड के माध्यम से कई लोगों से निवेश के नाम पर धन जमा कराया गया, लेकिन बाद में राशि लौटाए बिना आरोपी फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार उर्फ नरेन्द्र पुत्र उदय सिंह, निवासी झरियाना, हाल निवासी आनंद नगर कॉलोनी, खैरथल, जिला खैरथल-तिजारा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से ठगी प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, वहीं मामले में शामिल शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ठगी प्रकरण में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post