भिवाडी में आरोपी श्री सुभाष चन्द उर्फ सोनू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) आयकर विभाग भिवाडी जिला खैरथल तिजारा (भारत सरकार) को 4000/-रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान

जयपुर दिनांक 23.12.2025 एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भिवाडी द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री सुभाष चन्द उर्फ सोनू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संविदा आयकर विभाग भिवाडी जिला खैरथल तिजारा भारत सरकार को 4000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ए.सी. बी. चौकी भिवाडी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा अपने पूराने पेनकार्ड को बन्द करवाने के लिए आयकर विभाग भिवाडी में प्रार्थना पत्र देने पर भिवाडी कार्यालय के कर्मचारी श्री सुभाष चन्द उर्फ सोनू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर ने परिवादी का पूराना पेनकार्ड बन्द करने के लिए 5000/- रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर ए.सी.बी. चौकी भिवाडी द्वारा श्री राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस -तृतीय के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री सुभाष चन्द उर्फ सोनू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संविदा आयकर विभाग भिवाडी जिला खैरथल तिजारा (भारत सरकार) को परिवादी से 4000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post