सानोली में अम्बेडकर भवन और शिवालय के पास ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: अनिल बजाज, मुंडावर तहसील के गांव सानोली में स्थित अम्बेडकर भवन और शिवालय के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी मुंडावर को ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मेघवाल मोहल्ले में अम्बेडकर भवन व शिवालय एकदम पास-पास बने हुए हैं और इनके बिलकुल नजदीक बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यही नहीं, वहीं से आम रास्ता भी गुजरता है। ट्रांसफार्मर के बिजली तार इन धार्मिक स्थलों को छूते हैं जिससे बरसात के समय भवन और शिवालय दोनों में करंट दौड़ जाता है, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना रहती है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आज यादव समाज के कुछ लोगों द्वारा उसी स्थान पर तीसरा ट्रांसफार्मर लगाने की कोशिश की गई, जिसका मेघवाल समाज के लोगों ने विरोध किया। इस पर कथित रूप से जातिसूचक गालियाँ दी गईं, मारपीट की धमकी दी गई और राजनीतिक दबाव में चुप रहने को कहा गया

स्थिति को गंभीर मानते हुए ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही हो, उन्हें पाबंद किया जाए, और ट्रांसफार्मर को तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटाया जाए

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पूर्णमल मुलोदिया, अशोक पंच, तेजसिंह पंच, रमेश ठेकेदार, अजीत कुमार, पंकज पारीक, अनूप ठेकेदार, राजेंद्र कुमार, एडवोकेट केशव सिरोहीवाल, एडवोकेट देवेश कुमार, एडवोकेट कुलदीप भारतीय, मेघवाल समाज अध्यक्ष दुलीचंद छत्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post