पीड़ित पक्ष पर राजीनामे का दबाव, अजीजपुर प्रकरण पर 22 जून को होगी सामूहिक बैठक

खैरथल (प्रगति न्यूज़) अजीजपुर प्रकरण में न्याय की उम्मीद लगाए बैठे पीड़ित पक्ष पर राजीनामे के लिए लगातार दबाव बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि पीड़ितों को झूठे मुकदमों में फंसाने व असंवैधानिक कार्यवाहियों के ज़रिए डराया-धमकाया जा रहा है। यह स्थिति सामाजिक संगठनों और संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

इस मुद्दे को लेकर समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 22 जून (रविवार) को खैरथल में किया जा रहा है, जिसमें अजीजपुर प्रकरण के हर पहलू पर चर्चा कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक सुबह 11 बजे जाटव समाज धर्मशाला, अम्बेडकर सर्किल, खैरथल में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्रभर से सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

बैठक का उद्देश्य है कि पीड़ित पक्ष को कानूनी, सामाजिक और नैतिक समर्थन प्रदान किया जाए और इस प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध संगठित होकर आवाज़ उठाई जाए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा जागरूक नागरिक बैठक में उपस्थित होकर न्याय और संविधान की रक्षा में योगदान दें।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post