भिवाड़ी: कोर्ट मैरिज करने वाली गर्भवती महिला ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, मायकेवालों पर जान से मारने की धमकी का आरोप

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा ) 20 जून 2025: भिवाड़ी की एक महिला आरिफा खान ने ट्विटर के माध्यम से पुलिस से अपनी और अपने पति की जान की सुरक्षा की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में आरिफा ने लिखा कि उसने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है और अब वह गर्भवती है, लेकिन उसके मायके पक्ष के लोग उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

आरिफा ने लिखा,

"मैं आरिफा खान, बालिग महिला, ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है। अब गर्भवती हूं। मेरे मायके वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुझे, मेरे पति और ससुराल वालों को गंभीर खतरा है। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी से सुरक्षा की मांग करती हूं।"

इस ट्वीट के जवाब में राजस्थान पुलिस हेल्प ने भिवाड़ी पुलिस को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद भिवाड़ी पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है और संबंधित थाना अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रियता से हुई त्वरित कार्रवाई

इस मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर उठाई गई आवाजें अब अधिकारियों तक तुरंत पहुंच रही हैं और जिम्मेदार विभाग कार्रवाई में भी तत्पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब पुलिस की ज़मीनी कार्रवाई पर निगाहें टिकी रहेंगी।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post