अलवर मेवात शिक्षा विकास संस्था ने प्रशासनिक अधिकारियों संग संवाद का आयोजन किया, मेवात क्षेत्र की बालिकाओं को प्रेरित करने के लिए कलेक्टर ने साझा किए अनुभव, बालिकाओं की शिक्षा पर कलेक्टर ने कही प्रेरणादायक बातें

अलवर मेवात शिक्षा विकास संस्था ने प्रशासनिक अधिकारियों संग संवाद का आयोजन किया
मेवात क्षेत्र की बालिकाओं को प्रेरित करने के लिए कलेक्टर ने साझा किए अनुभव
बालिकाओं की शिक्षा पर कलेक्टर ने कही प्रेरणादायक बातें
जयबीर सिंह ब्यूरो हैड खैरथल -तिजारा।
खैरथल-तिजारा, 12 फरवरी। अलवर मेवात शिक्षा विकास संस्था द्वारा "बेहतर कल के लिए पहल" कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर ने अलवर मेवात शिक्षा विकास संस्थान कि 34 बालिकाओं से संवाद किया। 

कलेक्टर किशोर कुमार ने बालिकाओं से बातचीत करते हुए कहा कि "आज मुस्लिम बालिकाओं को उच्च शिक्षा की ओर बढ़ता देख गर्व महसूस हो रहा है।" उन्होंने शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने सभी बालिकाओं से उनके लक्ष्य और समस्याओं के बारे में चर्चा की। बालिकाओं ने अपनी शिक्षा से जुड़ी कठिनाइयों को साझा किया, जिस पर कलेक्टर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

जिला कलेक्टर ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिन पदों पर हैं, कल आप भी इन पदों पर बैठ सकती हैं। बस आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं ने जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपने अनुभव साझा किए और अपने करियर को लेकर नई प्रेरणा ली। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे किसी भी कठिनाई में प्रशासन की मदद ले सकती हैं और शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।
इस आयोजन ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे भविष्य में समाज के लिए एक प्रेरणा बन सकें।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post