खाद्य सुरक्षा योजना में से 184 परिवारों की 733 यूनिट्स हटाई

 अलवर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से चलाए जा रहे गिवअप अभियान के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से अपात्र लोग 31 जनवरी तक अपने नाम हटवा सकते हैं। जिला रसद अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में से 184 परिवारों की 733 यूनिट्स हटाई गई हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित ऐसे लाभार्थी जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं जैसे आयकरदाता, चौपहिया वाहन धारक, सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारी स्वेच्छा से अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार या जिला रसद कार्यालय अलवर में उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम हटवा सकते हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने